
यूनिटी मार्च में लिया एकता और अखंडता का संकल्प
Pilibhit News - बरखेड़ा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च निकाला गया। यह मार्च ज्योरहा के ल्यानपुर गांव से शुरू होकर जूनियर हाईस्कूल पहुंचा। विधायक जयद्रथ ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ने उपस्थित रहकर देश की एकता का संकल्प लिया। छात्रों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
बरखेड़ा। माय भारत की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर बरखेड़ा विधानसभा में यूनिटी मार्च निकाला गया। यूनिटी मार्च ज्योरहा क ल्यानपुर गांव से शुरू होकर कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल पहुंचकर सभा के साथ कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद ने नेतृत्व किया। मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह शामिल हुए। जूनियर हाईस्कूल ग्राउंड में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। मार्च के दौरान भारी भीड़ रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सरदार पटेल को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

संबोधित में प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश मजबूत होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। विधायक प्रवक्तानंद ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। वह आज हर नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज में सौहार्द, एकजुटता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए सभी से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने लोगों से जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर भाजपा सरकार को मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहने की अपील की। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवा कल्याण विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ रैली का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार ने रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। नपं अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने भी पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर रेखा सिंह परिहार, अभिषेक सिंह पटेल गोल्डी, अमनदीप मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, अमित कुशवाह, नागेंद्र प्रताप सिंह, अशोक गंगवार, राजू लोधी, प्रेमशंकर, चंदन लाल, अशोक वर्मा, नंदलाल लोधी, हरेंद्र वर्मा, हरीराम सोनकर, जिला संयोजक दिनेश पटेल आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


