Pilibhit News: बालक वर्ग की अंडर-17 टीम के खिलाड़ियों का किया गया चयन

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News: पीलीभीत में सीएंडजे इंटर कालेज कलीनगर में जनपदीय विद्यालयी क्रिकेट बालक वर्ग अंडर-17 चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 45 छात्रों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी 10 अक्टूबर को मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आयोजन का शुभारम्भ प्रभारी प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार पांडेय ने किया।

Pilibhit News: बालक वर्ग की अंडर-17 टीम के खिलाड़ियों का किया गया चयन

Pilibhit News: पीलीभीत। सीएंडजे इंटर कालेज कलीनगर में जनपदीय विद्यालयी क्रिकेट बालक वर्ग अंडर-17 चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी दस अक्टूबर को मंडलीय प्रतियागिता में भाग लेंगे। चयन प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रभारी प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार पांडेय ने किया। चयन प्रतियोगिता में महाराजा प्रताप इंटर कालेज ज्योरह कल्यानपुर, पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज पीलीभीत, आर्य पाठशाला पूरनपुर, गुरुनानक इंटर कालेज पूरनपुर, एसएन इंटर कालेज पीलीभीत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पूरनपुर, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कालेज अमरा करोड़, शहीद भगत सिंह इंटर कालेज बिलसंडा, स्टेप अप इंटर कालेज अलीगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय दियुरी एवं सीएण्डजे इंटर कालेज कलीनगर आदि विद्यालयों के 45 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जनपदीय पीलीभीत की क्रिकेट टीम बालक वर्ग अंडर-17 का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों में विजय गंगवार, मो. हसन, शिवा पांडेय, करन भारती, प्रिंस, सार्थक पाल, राज शर्मा, मयंक वर्मा, मुनाकिब, कृष्णा वर्मा, उत्कर्ष सक्सेना, श्रेष्ठ राठौर, सिद्धार्थ पाण्डेय, करन वर्मा, अम्बुज प्रताप सिंह, हरनान रजा खान शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षक शिवम कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में जयहिन्द मौर्य प्रशांत शुक्ला रहे। चयनित प्रतिभागी दस अक्टूबर को पीलीभीत में होने वाली मंडलीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्रवीन कुमार पांडेय, अमित कुमार, खेमकरन, डीएल गंगवार आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: बालक वर्ग की अंडर-17 टीम के खिलाड़ियों का किया गया चयन