बिना ले आउट पास निर्माण ढहाया, एक जगह लगा बुलडोजर पर ब्रेक

Feb 14, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पीलीभीत में बिना ले आउट पास के प्लांट आवंटन और निर्माण के खिलाफ विनियमित क्षेत्र की टीम ने कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के नेतृत्व में कई अनधिकृत निर्माण गिराए गए। लखनऊ से सूचना मिलने के बाद कुछ ध्वस्तीकरण कार्य रोक दिए गए। 16 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

बिना ले आउट पास निर्माण ढहाया, एक जगह लगा बुलडोजर पर ब्रेक

पीलीभीत। बिना ले आउट पास कराए प्लांट आवंटन और निर्माण किए जाने की रिपोर्ट पर विनियमित क्षेत्र की टीम ने शिकंजा कसा। प्लाटिंग कर यहां चौहद्दी कर किए गए निर्माण को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर की निगरानी में गिराया गया। एक अन्य प्लाटिंग वाले स्थल पर जैसे ही जेसीबी गरजी तो मामला लखनऊ पहुंच गया। लखनऊ से आए फोन के बाद एक जगह पर किए जा रहे नेस्तानाबूद कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत पिछले काफी दिनों 16 ऐसे लोगो को नोटिस दिए गए हैं जो बिना ले आउट पास कराए अनाधिकृतक कॉलोनी विकसित करने को प्लाटिंग कर रहे थे।

कुछ लोगों ने जवाब दिए है तो वहीं कुछ लोगों ने जवाब देना तक गंवारा नहीं समझा। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट तोमर ने जेई कृष्णानंद कानूनगो तेज बहादुर वर्मा और लेखपाल विकास वर्मा समेत कोतवाली पुलिस को साथ लेकर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की। माधोटांडा रोड पर पिछले दिनों एक्शन के बाद टीम सीधे बेलो वाली मजार के पास पिंक सिटी के पीछे मुस्तकिल मुडिया पनई पहुंच गई। फोन आया तो थमे जेसीबी के तेवर पिंक सिटी के पीछे मुस्तकिल मुडिया पनई में नदी के किनारे ध्वस्तीकरण शुरू ही हुआ था कि अचानक इसकी जानकारी लखनऊ पहुंच गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के पास फोन काल्स आ गई। एकाएक ध्वस्तीकरण का काम रोकते हुए जेसीबी को बैकफुट किया गया। हालांकि कुछ नुकसान यहां अनधिकृत निर्माण का हुआ है। डूब क्षेत्र को लेकर रही चर्चा दूसरी साइट पर पहुंची विनियमित क्षेत्र की टीम ने नदी के किनारे ही डूब क्षेत्र में हो रही प्लाटिंग पर की गई तमाम चौहद्दी को ध्वस्त कराया। जितनी देर तक जेसीबी चलती रही तो आसपास के क्षेत्र से लोग झांक कर देखते रहे। टीम के जाने के बाद काफी लोग पहुंचे और की गई कार्यवाही के बारे तमाम बातें कीं। लोगों में चर्चा रही कि जिन लोगों ने प्लाट बिक्री किए उनका तो काम हो चुका है। जिन्होंने खरीदा है वे परेशानी में आएंगे। ... तो पाइप लाइन भी पहुंच गई ! एक कॉलोनी को सत्ता से जुड़े एक शख्स का बताया गया हैं। हालांकि इस बारे में कोई खुल कर नहीं बोल पाया। तो वहीं दूसरे प्लाटिंग प्वाइंट तक अंडरग्राउंड डाली गई पानी की पाइप लाइन को लेकर अलग अलग तरह से चर्चाएं होती रहीं। ले आउट पास कराना होगा : सिटी मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि विनियमित क्षेत्र में 16 नोटिस दिए गए है। लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। बिना ले आउट पास काम नहीं होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;