Pilibhit News: पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में डीएम के निर्देश पर पांच अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। चार सेंटरों पर चिकित्सक मौजूद मिले और व्यवस्थाएं मानकों के अनुसार थीं, जबकि एक सेंटर निरीक्षण के समय बंद पाया गया। रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Pilibhit News: पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण

Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर गठित जांच समिति ने मंगलवार को जिले में संचालित पांच अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान चार केंद्रों पर चिकित्सक मौके पर मौजूद मिले और दस्तावेजों के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाएं व निर्धारित मानक सही पाए गए। वहीं एक सेंटर निरीक्षण के समय बंद मिला। शासन स्तर पर शिकायत के बाद डीएम की ओर से गठित जांच समिति में सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी पंत ने आरके डायग्नोस्टिक सेंटर पीलीभीत, न्यू आरके डायग्नोस्टिक सेंटर जहानाबाद, परीईशा डायग्नोस्टिक सेंटर बीसलपुर, इंडियन अल्ट्रासाउंड सेंटर बिलसंडा और आरकेआर डायग्नोस्टिक सेंटर माधोटांडा का निरीक्षण किया। आरके डायग्नोस्टिक सेंटर पीलीभीत, न्यू आरके डायग्नोस्टिक सेंटर जहानाबाद, परीईशा डायग्नोस्टिक सेंटर बीसलपुर चिकित्सक मौके पर मौजूद मिले। वहीं माधोटांडा के आरकेआर डायग्नोस्टिक सेंटर में चिकित्सक न आने की बात कही गई। इंडियन अल्ट्रासाउंड सेंटर बिलसंडा निरीक्षण के दौरान बंद मिला। समिति ने सेंटर संचालक से जानकारी ली। संचालक ने बताया कि सेंटर को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया है। जांच के दौरान चार सेंटरों पर व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप मिलीं, जबकि एक सेंटर अस्थायी रूप से बंद पाया गया。

जिलाधिकारी के निर्देश पर निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ के साथ पांच सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक सेंटर बंद पाया गया। अन्य सेंटरों परर फिलहाल व्यवस्थाएं ठीक थी। जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

शिकायत के आधार पर जांच

- पीएल मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट

सिटी मजिस्ट्रेट के साथ शिकायत के आधार पर सेंटरों की जांच की गई। चार स्थानों पर चिकित्सक मौजूद पाए गए। एक सेंटर अस्थाई रूप से बंद पाया गया। रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

- डॉ. बीसी पंत, सीएमओ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंचकुला में कितने अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक सेंटरों का निरीक्षण किया गया?
पंचकुला में पांच अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक सेंटरों का निरीक्षण किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण