ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतफरार चल रहे दो तस्कर गिरफ्तार

फरार चल रहे दो तस्कर गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। यह आरोपी प्रतिबंधित पशुओं की खाल की तस्करी करते थे।जहानाबाद थाना क्षेत्र के डॉग गांव में सात...

फरार चल रहे दो तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतWed, 18 Oct 2017 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। यह आरोपी प्रतिबंधित पशुओं की खाल की तस्करी करते थे।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के डॉग गांव में सात सितंबर को पुलिस ने एक प्रतिबंधित पशुओं से भरा खाली का ट्रक पकड़ा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर एसआई केपी सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जहानाबाद इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि एक आरोपी बरातबोझ का छोटे कुरैशी है। वहीं दूसरा आरोपी रिछा गांव का तनवीर पुत्र शरीफ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें