Pilibhit News: बाइकों को टक्कर में राखी लेकर जा रहे दंपति घायल
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: जोगराजपुर के बासबोझी कुर्रैया मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में दंपति अनिल कुमार और रामदेवी घायल हो गए। वे रक्षाबंधन पर राखी लेकर जा रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी गई है।

Pilibhit News: जोगराजपुर। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव बासबोझी कुर्रैया मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें दंपति घायल हो गए। गांव बहादुरपुर निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी रामदेवी के साथ शुक्रवार को बांसबोझी गांव में रक्षाबंधन पर राखी लेकर जा रहे थे। बासबोझी कुर्रैया मोड़ पर सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनिल कुमार और रामदेवी घायल हो गई। ग्रामीण ने दंपति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
ये भी पढ़ें:Muzaffarpur News: वाहन ने बाइक में मारी ठोकर


