Pilibhit News: गंभीर हालत में कांवड़ियां बरेली रेफर
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: गुरुवार को खुटार हाइवे पर गोला से जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक भोपतपुर में एक निजी बस से टकरा गई। इस हादसे में गोपालपुर निवासी कांवड़ियों धीरज और सरनजीत घायल हो गए। धीरज की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया, जबकि सरनजीत का सीएचसी में उपचार चल रहा है।

Pilibhit News: पूरनपुर। गुरुवार को खुटार हाइवे पर गोला से जलाभिषेक कर वापस लौट रहे कांवड़ियों की बाइक भोपतपुर में निजी बस से टकरा गई थी। इस दौरान बाइक पर सवार गोपालपुर निवासी कांवड़ियां धीरज और सरनजीत घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में धीरज की हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। परिजनों ने कांवड़ियां धीरज को भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीरावस्था में उसका उपचार किया जा रहा है।


