युवती व विवाहिता लापता, रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में एक पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री 15 मई को सामान लेने गई थी और लौटकर नहीं आई। जांच में पता चला कि उसे विक्रम मौर्य नामक युवक ने बहलाकर ले गया। एक अन्य मामले में, एक महिला ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जो बच्चों को छोड़कर गई थी।

युवती व विवाहिता लापता, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी के निवासी ग्रामीण में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री 15 मई को सुबह 11 बजे बाजार सामान लेने गई थी। वह शाम तक घर वापस नहीं आई। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पुत्री को विक्रम मौर्य नामक युवक बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया है। एक अन्य मामले में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 28 वर्ष की पत्नी 15 मई को सुबह साढ़े नौ बजे घर से मामा के घर जाने की बात कह कर अपने दोनों बच्चों के साथ गई थी।

वह अपने दोनों बच्चों को बिल्डिंग के जीने पर छोड़कर थाना जहानाबाद क्षेत्र ग्राम जतीपुर निवासी मनोज गंगवार पुत्र महेश गंगवार के साथ चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।