ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतदहेज न लाने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश

दहेज न लाने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश

मायके से ढाई लाख रुपये न लाने पर युवक ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर मारने का प्रयास किया। महिला किसी तरह बचकर अपने मायके पहुंची। महिला के पिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर...

दहेज न लाने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 20 Nov 2017 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

मायके से ढाई लाख रुपये न लाने पर युवक ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर मारने का प्रयास किया। महिला किसी तरह बचकर अपने मायके पहुंची। महिला के पिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर के रहने वाले इसरार ने बेटी की शादी छह माह पहले क्षेत्र के गांव ढक्काचांट के एक युवक के साथ की थी। ग्रामीण ने हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली उनकी बेटी को परेशान करने लगे। कई बार उन्होंने अपनी बेटी को समझाकर ससुराल भेजा लेकिन पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। आरोप है कि पांच अक्टूबर को उनकी बेटी को दामाद ने पीटा और अपनी भाभी के सहयोग से केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया। बमुश्किल शोर शराबा करने पर उसकी जान बच सकी। 14 नबंवर को पति ने मायके से ढाई लाख रुपए की नकदी लाने का दबाब बनाकर उसकी पिटाई की। इंकार करने पर उसे एक जोड़ी कपड़ों में ही घर से निकाल दिया। इसरार का आरोप है कि उसका दामाद अरब चला गया है। जानकारी पर लगातार उसे गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें