गेहूं खरीद में निगरानी को व्यवस्था में बदलाव, नोडल तय किए

Apr 08, 2026 04:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पूरनपुर में डीएफएमओ व एसडीएम की निगरानी रहेगीगेहूं खरीद में निगरानी को गेहूं खरीद में निगरानी को व्यवस्था में बदलाव, नोडल तय किएगेहूं खरीद में निगरानी

गेहूं खरीद में निगरानी को व्यवस्था में बदलाव, नोडल तय किए

पीलीभीत। उत्तराखंड से उप्र के बहराइच जा रहे लकड़ी भरे ट्रक के दस्तावेजों में कमी पर मंडी समिति की सचल दल टीम ने ट्रक को धर लिया। बिल में फर्क होने पर टीम ने अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद ट्रक को मंडी परिषद लाया गया। यहां 1.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है।मंगलखर की रात उत्तराखंड के खटीमा से लकड़ी के लट्ठों से भरा ट्रक रात में जिले की सीमा से होकर गुजर रहा था। इसकी जानकारी मंडी समिति की सचल दल टीम को लगी तो ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया गया। टीम ने गोंडा में पंजीकृत वाहन को पकड़ कर चालक से पूछताछ की।

चालक के संतुष्टिजनक जवाब न दे पाने पर वाहन मालिक को बुलाया गया। बताया गया है कि ई वे बिल समेत दस्तावेजों में कमी के कारण वाहन पर जुर्माना लगाया। मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी को रिपोर्ट दी गई है। सचल दल टीम के प्रभारी जहीर अहमद ने टीम के साथी निखिल कुमार, प्रमोद सिंह, राजेंद्र सिंह सुमन और प्रकाश चंद्र द्विवेदी के साथ ट्रक पर 1.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है। सचल दल टीम के प्रभारी जहीर अहमद ने बताया कि अराइवल और बाकी दस्तावेजों में फर्क मिला और इस पर अधिकारियों को रिपोर्ट देते हुए जुर्माना लगाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।