ट्रक से डीजल और सामान चोरी
Pilibhit News - पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में मोहम्मद फहीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ट्रक से 12 मई को चोरी हुई। चालक वीरेंद्र कुमार ने देखा कि ट्रक की खिड़की और डीजल टैंक का ताला टूटा हुआ था। ट्रक में रखी 3000 रुपये नकद और 37000 रुपये का डीजल गायब था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद फहीम ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके पास एक ट्रक है। जिसका चालक वीरेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम बारातभोज थाना जहानाबाद है। 11 मई की रात में ट्रक में किराए का माल भरकर नूरिया फिलिंग स्टेशन से डीजल भरवा कर चालक ट्रक को खड़ा करके अपने घर चला गया। 12 मई को सुबह उसे ट्रक लेकर टनकपुर जाना था। सुबह जब चालक ट्रक पर पहुंचा तो खिड़की का लॉक खुला हुआ था। गाड़ी की डीजल टैंक पर लगा ताला भी टूटा हुआ था। जब चेक किया तो केविन में एक पानी में रखे ड्राइवर के अभिलेख और तीन हजार रूपये नकद तथा ट्रक की टंकी में पड़ा 37 हजार रुपए का डीजल गायब था।
जब उन्होंने कैमरे चेक किया तो एक कार में सवार कुछ युवक चोरी करते नजर आए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


