शुगर फैक्ट्री के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग,हड़कंप
Pilibhit News - शुगर फैक्ट्री के बाहर खड़े में लगी आग,हड़कंपशुगर फैक्ट्री के बाहर खड़े में लगी आग,हड़कंपशुगर फैक्ट्री के बाहर खड़े में लगी आग,हड़कंपशुगर फैक्ट्री के ब

पीलीभीत,संवाददाता। एलएच शुगर मिल के बाहर खड़े एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा जल गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के शुगर फैक्ट्री के बाहर शनिवार दोपहर 12 बजे हुआ। एक ट्रक मिल से बाहर निकला। तभी अचानक उसके केबिन और इंजन के हिस्से से धुआं उठने लगा। यह देखकर ट्रक चायल ट्रक पर से कूद गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते,तब तक ट्रक के अगले हिस्से में से आग की लपटें निकलने लगी।
हादसा होते ही मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का मुख्य कारण वाहन की वायरिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया गया होता तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। आग लगने की सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस और दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



