Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTruck Collision Destroys Railway Crossing in Pilibhit RPF Takes Action
रेता भरे ट्रक ने तोड़ा रेलवे क्रासिंग, लगा जाम

रेता भरे ट्रक ने तोड़ा रेलवे क्रासिंग, लगा जाम

संक्षेप:

Pilibhit News - आरपीएफ और पुलिस ने पहुंच कर मशक्कत के बाद यातायात सुचारू करायारेता भरे ट्रक ने तोड़ा रेलवे क्रासिंग, लगा जामरेता भरे ट्रक ने तोड़ा रेलवे क्रासिंग, लगा

Dec 02, 2025 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। हिटी रेत से भरे ट्रक ने पीलीभीत बरेली रेल पथ पर ईदगाह रेलवे क्रासिंग को तोड़ दिया। ट्रेन गुजरने के दौरान स्लाइडिंग बूम लगा कर संचालन कराया गया। इसके बाद लगे जाम को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ व सिविल पुलिस को बुलाया गया। रेत भरे ट्रक को आरपीएफ ने कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को सुबह करीब साढे छह बजे टाइगर तिराहे की तरफ से आ रहे रेत भरे ट्रक ने ईदगाह रेलवे क्रासिंग 203 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रेलवे क्रासिंग को बूम उखड़ गया। यह जानकारी होते ही गेट मैन ने स्टेशन अधीक्षक समेत आरपीएफ व कंट्रोल को सूचित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद आनन फानन में यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को सुरक्षित निकालने को स्लाइडिंग बूम लगा कर गुजारा गया। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार समेत अन्य जवान पहुंचे। ट्रेन के गुजरने के बाद सिविल पुलिस को भी बुलाया गया ताकि लगे भीषण जाम की वजह से यहां यातायात को सुरक्षित किया जा सके। यातायात को सुचारू करने के लिए ट्रेन गुजरने के बाद पुलिस को काफी मश्क्कत करते हुए जाम को खुलवाने में जूझना पड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। इसमें गेट मैन से भी जानकारी की गई है। जाम को सिविल पुलिस की मदद से खुलवा दिया गया था।