Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTricolor Rally Sparks Patriotism in Pilibhit Under Har Ghar Tiranga Campaign

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का ज्वार, भारतमाता का जयघोष

Pilibhit News - पीलीभीत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसएसबी जवानों, स्कूलों के शिक्षकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैलियों का आयोजन किया। विभिन्न स्थानों पर तिरंगा झंडे वितरित किए गए...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतFri, 15 Aug 2025 03:53 AM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का ज्वार, भारतमाता का जयघोष

पीलीभीत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गईं। ललौरीखेडा में एसएसबी जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाल लोगों में देशभक्ति का जोश भरा। भारतमाता के जयघोष से असामान गूंज गया। स्कूलों में शिक्षकों ने छात्रों के साथ तिरंगा रैली निकालीं। मझोला में गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने लोगों को ध्वज वितरित किए। घरों पर ध्वज लगाने की अपील की। वॉल्टन क्लब ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ एसडीएम अजीत कुमार सिंह व तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने किया। प्रबंधक नितिन दीक्षित और प्राचार्य डॉ.सुधीर कुमार शर्मा के साथ रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सिरसा चौराहा तक निकाली गई। तिरंगा रैली में शिक्षक, कर्मचारी व छात्र शामिल हुए। एनसीसी कैडेट्स ने साईकिल से तिरंगा रैली निकालकर हर घर तिरंगा महोत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया। पूरनपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष ने की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने लोगों को ध्वज वितरित किए। एनसीसी के ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा मझोला। चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्घाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, गन्ना राज्य मंत्री के प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल, प्रबंधक सुरेन्द्र मल्ल, प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह और धनपाल सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया। यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर अल्फा चौराहा, पुलिस चौकी, हनुमान मंदिर होते हुए पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हुई। यात्रा में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने अनेक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदान करके हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। यात्रा में एनसीसी के विद्यार्थियों ने अनुशासन बनाने में बहुत योगदान दिया। एनसीसी की एएनओ प्रीति मौर्य ने सभी विद्यार्थियों को निर्देशन दिया। प्रबंधक सुरेन्द्र मल्ल ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। गांव-गांव जाकर वितरित किए गए तिरंगा झंडा पीलीभीत। पंचायती राज विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में सरकारी कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में तिरंगा झंडा वितरित किया जा रहा है। प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बरखेड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत कबूलपुर, रमनगरा, हाफिजनगर बन्नाई, मथना जप्ती, बरखेड़ा आदि स्थानों पर घर घर जाकर तिरंगा झंडे वितरित किए गए। इन तिरंगा झंडे के गर्व के साथ घरों की छतों पर लगाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई गांव में निकाली तिरंगा यात्रा बीसलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय आहवाहन पर टिकरी भाजपा मंडल की तिरंगा यात्रा टिकरी जोगीठेर सिमरा अकबरगंज, परासी रामकिशन, परसिया जसोली दिवाली होते हुए स्मार्ट सिटी बीसलपुर तक टिकरी मंडल के दर्जनों गांव में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री रामशसरन वर्मा, हरिशंकर श्रीवास्तव, किसान नेता देव स्वरूप पटेल, अजय पाल राना, इंद्रपाल गंगवार, शेखर शुक्ला, प्रवेश गंगवार आदि शामिल थे।