विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में आपके साथ फाउंडेशन ने राजकीय इंटर कालेज शेर मोहम्मद में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान बालिकाओं ने लगभग 1000 पौधे लगाए और घरों में लगाने के लिए भी पौधे वितरित किए। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पीलीभीत। आपके साथ फाउंडेशन की ओर से राजकीय इंटर कालेज शेर मोहम्मद में विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें बालिकाओं ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अभियान के तहत विभिन्न विद्यालय परिसरों में लगभग 1000 पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों को घर पर लगाने के लिए पौधे वितरित किए गए। एएसएफ संस्था के सदस्यों ने बच्चों को समझाया कि अगर लगाए गए पौधों की सही तरीके से देखरेख की जाए, तभी वे भविष्य में बड़े पेड़ बनकर पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाए रख सकते हैं। विद्यार्थियों को बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर आपके साथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक रिज़ा नवी, फ़ैरी, मंजरी श्रीवास्तव, सौम्या शर्मा एवं आंचल राठौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।