इंजीनियरिंग ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
पीलीभीत। शाहजहांपुर और रोजा स्टेशनों पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को री-शिड्यूल किया गया है, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चलेगी।

पीलीभीत। शाहजहांपुर और रोजा स्टेशनों पर होने वाले इंजीनियरिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को री-शिड्यूल और कुछ सवारी गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन और रि ओरिजिनेशन किया गया है। इससे पीलीभीत और टनकपुर रूट के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार टनकपुर से 29 मई को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2.40 मिनट यानी चार घंटे देरी से रवाना होगी। इसी तरह 31 मई और 3 जून को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस भी टनकपुर से चार घंटे री-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
इसके अलावा 28 और 30 मई तथा 2 जून को लालगढ़ से चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को भी 240 मिनट देरी से संचालित किया जाएगा। वहीं 2 जून को जम्मूतवी से चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस और 30 मई को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस भी चार घंटे विलंब से रवाना होंगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


