Pilibhit News: ट्रेन से कटे युवक की हुई पहचान

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: जहानाबाद में 5 जून को ट्रेन से कटकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान कपड़ों और टैटू के आधार पर हुई। मृतक का नाम धर्मेंद्र कुमार था और परिवार ने बताया कि उसके पत्नी के साथ एक दिन पहले विवाद हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया था।

Pilibhit News: ट्रेन से कटे युवक की हुई पहचान

Pilibhit News: जहानाबाद। पांच जून को ट्रेन से कटे युवक की पहचान कपड़ों के आधार पर हो गई। परिजनों ने जीआरपी और थाना जहानाबाद पहुंचकर पहचान की है। पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर थाना जहानाबाद क्षेत्र में रेलवे लाइन से कटकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। उस समय पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के काफी प्रयाय किए थे लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सोमवार को मृतक की पहचान थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सुस्वार निवासी 28 वर्षीय धर्मेद्र कुमार पुत्र नन्हेंलाल के रूप में हुई है। मृतक की पहचान पुलिस द्वारा जारी किए गए फोटो में शरीर पर बने टैटू और कपड़ों से हुई है।

मृतक के परिजन ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार का अपनी पत्नी से हादसे से एक दिन पहले विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद ने बताया कि पहचान हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।