पीलीभीत में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पीलीभीतपीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय वीर सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शिक्षक को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र में मंगलवार की देर रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हादसा गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के पास हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक की पहचान बेसिक शिक्षक वीर सिंह कुशवाहा (38 ) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


