Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTragic Incident 21-Year-Old Sanjeev Kumar Drowns in Mala River
28 घंटे बाद नदी में उतराता मिला युवक का शव
Pilibhit News - गुरुवार को जगतपुर निवासी भगवान दास का 21 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार भैंस नहलाने माला नदी गया था। गहरे पानी में जाने के बाद वह डूब गया। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ ने उसकी तलाश की, लेकिन शुक्रवार को...
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 6 Sep 2025 04:13 AM

गुरुवार को जगतपुर निवासी भगवान दास का पुत्र संजीव कुमार 21 वर्ष सुबह दस बजे घर से भैंस नहलाने माला नदी पर गया था। अचानक संजीव कुमार गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों से मिली सूचना पर दियोरिया कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढ़ने का प्रयास किया गया। पर वह नहीं मिला। बाद में एसडीआरएफ टीम भी पहुंची थी। शुक्रवार को राहगीरों ने नदी में शव को उतराते हुए देखा। इसक बाद शव को निकाला गया। मृतक की मां सोमवती समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




