नदी में ट्रैक्टर की धुलाई करने गए युवक की डूबने से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

दियोरिया कला में 28 वर्षीय युवक राजेश कुमार, जो ईट भट्ठे पर काम करता था, अपने ट्रैक्टर को नदी में धोते समय संतुलन बिगड़ने से गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना रविवार को खामघाट के पास हुई।

नदी में ट्रैक्टर की धुलाई करने गए युवक की डूबने से मौत

दियोरिया कला। भट्ठे पर काम कर रहा एक युवक अपना ट्रैक्टर नदी में धुलाई करने ले गया। अचानक ट्रैक्टर नदी में धंस जाने से युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया। इसके बाद डूबने से युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा निवासी 28 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र माखन लाल ईट भट्ठे पर काम करता है। रविवार को दोपहर बाद 4 बजे अपने ट्रैक्टर की धुलाई करने खामघाट के पास वह रही माला नदी पर पुल के पास गया और उसने अपना ट्रैक्टर पानी में घुसा दिया।

बताया गया है कि राजेश नशे में ट्रैक्टर को नदी में गोल गोल घुमाता रहा। जिससे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा दलदल में धंस गया और राजेश संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गौतम सिंह पहुंचे और शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक ट्रैक्टर धुलाई करने नदी पर गया था। धुलाई करते समय संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया और डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।