Pilibhit News: पैर फिसलने से नाले में गिरे युवक की डूबकर मौत

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पूरनपुर में बरसात से जलभराव के कारण खोदे गए नाले में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। राम किशोर शर्मा, जो शौच के लिए जा रहे थे, पैर फिसलने से नाले में गिर गए। परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Pilibhit News: पैर फिसलने से नाले में गिरे युवक की डूबकर मौत

Pilibhit News: पूरनपुर। बरसात से हुए जलभराव की निकासी के लिए खोदे गए नाले में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्द कलां नई बाजार में बरसात के बाद जलभराव हो गया था। दो दिन पहले पानी निकास के लिए बंद पड़े नाले को जेसीबी मशीन से खुदवाया गया था। मंगलवार को गांव के बीस वर्षीय राम किशोर शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा तालाब के किनारे शौच के लिए जा रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से राम किशोर नाले में जा गिरा और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही खलबली मच गई।

हादसे की सूचना

सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। युवक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राम किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने जलभराव वाले स्थान और खुले नाले के पास सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। मृतका राम किशोर शर्मा तीन भाइयों में मझला था। दो साल पहले उनके छोटे भाई शिवम शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो साल में दो भाइयों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि राम किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राम किशोर शर्मा की उम्र क्या थी?−
राम किशोर शर्मा की उम्र बीस वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: पैर फिसलने से नाले में गिरे युवक की डूबकर मौत