
इकलौते बेटे की मौत से टूट गए माता पिता के सपने
Pilibhit News - बीसलपुर के गांव अभयपुर भगवन्तपुर में पंकज सिंह के इकलौते बेटे विकास की जमीन विवाद के चलते मौत हो गई। विकास की लाश देवहा नदी से बरामद की गई। उसकी मौत से परिवार में मातम है और माता-पिता बुरी तरह से प्रभावित हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
बीसलपुर, संवाददाता। गांव अभयपुर भगवन्तपुर निवासी पंकज सिंह के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा विकास जो अपने मां-बाप का इकलौता था। उसकी मौत के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुराहाल है। बीसलपुर के गांव अभयपुर भगवन्तपुर के बलराम सिंह को कभी नहीं पता होगा कि एक दिन जमीन विवाद को लेकर उसके इकलौते पोते को मौत के मुंह में जाना पड़ेगा। दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद विकास की मौत हो गई। वह अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। पंकज सिंह की दो बेटियां 15 वर्षीय अंशिका व आठ वर्षीय गौरी है। एक 18 वर्षीय पुत्र विकास सिंह था।

इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले इकलौते बेटे की मौत के बाद मां वीरवाला का रो-रोकर बुराहाल हो गया। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। विकास की मौत कैसे हुई ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा। इससे पूर्व उसे घंटों देवहा नदी में तलाश किया गया। नाव का सहारा लिया गया तब जाकर उसका घंटों बाद शव बरामद हो सका। हालांकि पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई थी। माता-पिता अपने एकलौते पुत्र को खो कर बदहवास हैं। लोगों का कहना है कि शायद जमीन को लेकर विवाद नहीं होता तो ऐसा कुछ न होता। हालांकि पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




