Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTragic Accident Youth Dies After Truck Collision on Baisalpur-Bareilly Road

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में मुकदमा
संक्षेप:
Pilibhit News - बीसलपुर बरेली मार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से युवक प्रभात गुप्ता की मौत हो गई। घटना 09 अक्टूबर को हुई जब वह ड्यूटी पर जा रहा था। उसके पिता धर्मेंद्र गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद...
Mon, 13 Oct 2025 06:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
बीसलपुर। बीसलपुर बरेली मार्ग पर ट्रक की टक्कर से युवक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बा बिलसंडा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र प्रभात गुप्ता 09 अक्टूबर को बरेली डयूटी करने के लिए जा रहा था। तभी बरेली की तरफ से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे उसके पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




