हादसे में मासूम समेत तीन घायल
Pilibhit News - बरखेड़ा में एक हादसे में 22 वर्षीय लक्ष्मी देवी, 5 वर्षीय प्रियांजल और किरण गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग ई-रिक्शा में जा रहे थे जब एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भाग गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल और फिर बरेली रेफर किया गया।

बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली के गाँव बसई पुरैना निवासी अर्जुनपाल ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन लक्ष्मी देवी और पांच वर्षीय प्रियांजल और उसकी पत्नी किरण बरखेड़ा से दवा लेकर ई-रिक्शा से बुहिता की ओर जा रहे थे। रास्ते मे ग्राम पैनिया रामकिशन के आपस सामने से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई रिक्शा दस मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में उसकी बहन, भांजा और उसकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगो की मदद से सभी ई रिक्शा से निकाला गया।
घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी बरेली रेफर कर दिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


