Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTraffic Jam on Bareilly Highway Due to Bus Breakdown Near Devha Bridge
बरेली हाईवे पर रोडवेज बस खराब होने से लगा जाम

बरेली हाईवे पर रोडवेज बस खराब होने से लगा जाम

संक्षेप:

Pilibhit News - बरेली हाईवे पर देवहा पुल के समीप एक रोडवेज बस खराब हो गई, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से बस को हटवाया, जिससे लगभग आधे घंटे बाद यातायात फिर से चालू हुआ। यात्री बस...

Oct 20, 2025 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बरेली हाईवे पर देवहा पुल के समीप रोडवेज बस खराब हो जाने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची थाना सुनगढी और यातायात पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। इस दौरान हाईवे पर आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम खुलने के बाद ही राहगीरों ने राहत की सांस ली। शनिवार रात पीलीभीत डिपो की एक बस पीलीभीत से सवारियां लेकर बरेली जा रही थी। जैसे ही बस बरेली हाईवे पर देवहा पुल पर पहुंची। तभी बस अचानक खराब हो गई। जिस कारण बस बीच हाईवे पर खड़ी हो गई। बस में सवार यात्री भी नीचे उतर आए। बस चालक और परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन बस ठीक नहीं हो सकी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बस बीच सड़क पर खड़ी होने के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना सुनगढ़ी पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात चालू हुआ। लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। टीएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बस खराब होने के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था। बस को हटवाकर जाम खुलवा दिया गया है।