ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतव्यापारी बोले मास्क नहीं तो अब सामान नहीं

व्यापारी बोले मास्क नहीं तो अब सामान नहीं

व्यापार मंडल ने बाज़ार में जागरूकता अभियान चला कर मास्क नहीं तो सामान नहीं की मुहिम छेड़ी। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर और पोस्टर...

व्यापारी बोले मास्क नहीं तो अब सामान नहीं
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 27 Dec 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

व्यापार मंडल ने बाज़ार में जागरूकता अभियान चला कर मास्क नहीं तो सामान नहीं की मुहिम छेड़ी। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर और पोस्टर बनवाए।

उप्र उद्योग व्यापार प्रितिनिधि मंडल ने मय कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ बाज़ार में अपने शिष्ट मंडल के साथ व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर मास्क नही तो सामान नही के बैनर लगवाए। आम जनमानस को जागरूक किया कि मास्क अवश्य प्रयोग करें। यह हमारे आपके सभी के हित की बात है। व्यापारियों से निवेदन किया कि बिना मास्क के ग्राहक को सामान नही दें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल,महामंत्री शैली अग्रवाल, संजय गुप्ता, शहज़ाद शम्सी, शैली शर्मा, अलाउददीन अंसारी, ऋषभ सिंह, प्रदीप कुमार, उमेंद्र प्रजापति, पंकज शर्मा,गौरव गुप्ता, चांद सेठ,आशीष दीक्षित,निमित अग्रवाल, राकेश वर्मा,ऋतिक गुप्ता,विष्णु आनंद,सहित कोतवाली पुलिस मैजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें