ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतपीलीभीत में व्यापार मंडल ने बाजार को किया सचेत, दुकानों पर जाकर वितरित किये मास्क और सैनिटाइजर

पीलीभीत में व्यापार मंडल ने बाजार को किया सचेत, दुकानों पर जाकर वितरित किये मास्क और सैनिटाइजर

निरन्तर बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पीलीभीत के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अफ़रोज़ जिलानी के नेतृत्व पीलीभीत नगर में जागरूकता अभियान चलाया। स्टेशन रोड, गल्ला...

पीलीभीत में व्यापार मंडल ने बाजार को किया सचेत, दुकानों पर जाकर वितरित किये मास्क और सैनिटाइजर
हिन्दुस्तान संवाद,पीलीभीत। Tue, 21 Jul 2020 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

निरन्तर बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पीलीभीत के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अफ़रोज़ जिलानी के नेतृत्व पीलीभीत नगर में जागरूकता अभियान चलाया। स्टेशन रोड, गल्ला मंडी, लोहा मंडी, जे पी रोड, किराना बाजार में दुकान-दुकान जाकर सभी व्यापारियों को इस वायरस के संक्रमण से होने वाले मानव जीवन को गम्भीर खतरे के बारे में जानकारी दी।

इससे बचने के उपायों पर चर्चा करते हुए दुकान पर आने वाले ग्राहकों के मध्य सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन कराने और सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को मास्क लगाने के उपरांत ही दुकान परिसर में आने के आज्ञा देने की सलाह दी। साथ ही सभी दुकानों पर सेनेटाइजर रखवाया गया।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर खड़े बिना मास्क लगाए लोगों को तत्काल मास्क लगवाए और रोड पर बिना मास्क आने जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को रोक कर मास्क वितरण किया।

लोगों को इस संक्रमण की भयावहता को गंभीरता से लेने और अपने और अपने परिवार की सुरक्षा हेतु पूरी सावधानी बरतने का निवेदन किया। इस अभियान में श्री जितेन्द्र गुप्ता ज़िला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल वा अभिषेक अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, सोनू महातिया, अतुल महतिया, राजीव अग्रवाल, प्रिंस सिंह, विवेक अग्रवाल सहित तमाम पदाधिकारी सम्मिलित रहे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें