भालू की चहलकदमी से गूंजा जंगल, सैलानी हुए रोमांचित
Pilibhit News - पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रविवार सुबह सफारी के दौरान एक भालू का दीदार हुआ, जिससे पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भालू ने जंगल के रास्ते पर आराम से चहलकदमी की, और सैलानियों ने उसे मोबाइल में कैद कर लिया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रविवार सुबह उस वक्त सैलानियों की खुशी दोगुनी हो गई, जब सफारी के दौरान जंगल के रास्ते पर एक भालू टहलता नजर आया। अचानक हुए इस दीदार से पर्यटक रोमांचित हो उठे और मौके को अपने कैमरों में कैद करने लगे। सुबह की सफारी में शामिल पर्यटकों ने देखा कि अचानक एक भालू सामने आया। वह काफी देर तक जंगल के कच्चे रास्ते पर आराम से चहलकदमी करता रहा। इस दौरान गाड़ियों में सवार सैलानी उसे देखते रहे और कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बता दें कि टाइगर रिजर्व में इन दिनों वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी है, जिससे बाघ के साथ-साथ अन्य जीव भी आसानी से नजर आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


