बाघों की चहल कदमी से सैलानियों में उत्साह बढ़ा, दिख रहा पूरा कुनबा

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलानियों को बाघों के दीदार का अच्छा मौका मिल रहा है। 15 जून को रिजर्व बंद होने से पहले, सैलानी एक साथ चार बाघों का परिवार देख रहे हैं। गर्मी के मौसम में बाघ पानी और हरियाली की तलाश में घूम रहे हैं, जिससे उनकी संख्या में इजाफा हुआ है।

बाघों की चहल कदमी से सैलानियों में उत्साह बढ़ा, दिख रहा पूरा कुनबा

पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलानियों को इन दिनों जमकर बाघ के दीदार हो रहे हैं। आलम यह है कि 15 जून को पीलीभीत टाइगर रिजर्व बंद होने से पहले पहुंच रहे सैलानियों को एक नहीं बल्कि चार-चार बाघों का कुनबा देखने को मिल रहा है। गर्मी के सीजन में बाघों का कुनबा पानी और हरियाली के बीच स्वच्छंद होकर यहां वहां जा आ रहा है। हालांकि पर्यटन रूटों पर अतिरिक्त बाघों के देखने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अतिरिक्त सतर्कता और निगरानी भी बढ़ती जा रही है। सैलानियों को बुधवार सुबह की पाली में जंगल के अंदर पर्यटन रूट पर तीन बाघ एक साथ दिखाई दिए।

यही नहीं जंगल के भीतर एक के बाद एक आसपास साथ चलते हुए चार बाघ का परिवार भी दिखाई दिया। सैलानियों ने इसकी वीडियो को भी वायरल किया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि गर्मी के चलते बाघों का दीदार होने का परसेंटेज बढ़ गया है। अलग-अलग मुद्राओं में बाघ लगातार देखे जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।