टोल प्लाजा पर 34.73 लाख की स्टांप शुल्क चोरी में वाद दर्ज
पीलीभीत में अनुबंध के नाम पर 34.73 लाख शुल्क चोरी का मामला सामने आया है। टोल प्लाजों पर केवल दो-दो सौ रुपये का स्टांप शुल्क जमा किया गया था, जिसमें वाद दर्ज किया गया है। आईजी ने दोनों को जवाब देने के लिए समय दावा किया है।

पीलीभीत। अनुबंध के नाम पर 34.73 लाख शुल्क चोरी का मामला सामने आने पर आईजी स्टांप सतीश कुमार त्रिपाठी ने वाद दर्ज किया है। पीलीभीत बीसलपुर हाईवे पर टिकरी में संचालित टोल प्लाजा ठेका मैसर्स भीमसेन यादव और पूरनपुर हाईवे पर सराय सुंदरपुर के टोल प्लाजा का ठेका मैसर्स रक्षक सिक्यूरिटास प्राइवेट लिमिटेड के पास है। बीसलपुर टोल प्लाज को 10.24 लाख रुपये स्टांप शुल्क व सराय सुंदरपुर टोल प्लाजा संचालक को 24.49 लाख रुपये स्टांप शुल्क देना था। पर जांच में सामने आया कि दोनों ही फर्म ने हेरफेर कर केवल दो- दो सौ रुपये का स्टांप शुल्क जमा किया है।
आईजी स्टांप सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 34.73 लाख की स्टांप शुल्क में गड़बड़ी पाए जाने पर उपनिबंधक कार्यालय में वाद दायर किया है। दोनों को निश्चित समय देकर जवाब मांगा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


