ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतकार्यशाला में छात्रों ने सीखे सवाल हल करने के टिप्स

कार्यशाला में छात्रों ने सीखे सवाल हल करने के टिप्स

स्प्रिंगडेल कालेज में एक मैथ्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने खेल खेल में गणित विषय को सरलता के साथ सीखा और जाना। छात्रों को एसेंडिंग, डीसेंडिंग आर्डर और अन्य चीजें सिखाई...

कार्यशाला में छात्रों ने सीखे सवाल हल करने के टिप्स
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 29 Dec 2018 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

स्प्रिंगडेल कालेज में एक मैथ्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने खेल खेल में गणित विषय को सरलता के साथ सीखा और जाना। छात्रों को एसेंडिंग, डीसेंडिंग आर्डर और अन्य चीजें सिखाई गई।कार्यशाला का आयोजन स्कूल के जूनियर विभाग के छात्रों के लिए किया गया ।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना रहा। कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को समझाया गया कि वह किस प्रकार तकनीक तथा आधुनिक विधियों का प्रयोग करके गणित को भी सरल सुगम और रुचिकर बना सकते हैं। कार्यशाला में छात्रों को श्री निवास रामानुजम के जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक ने प्रोजेक्टर पर गणित के विभिन्न सिद्धान्तों के बारे में बताया।

इसमें बच्चों ने क्राफ्ट कला से भी गणित के सूत्रों का याद रखने का तरीका बताया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य ने बच्चों को विषय संबंधी जानकारी के लिए इस तरह के आयोजन को कारगार बतया। कार्यशाला का संचालन दीक्षा अग्रवाल, अभिषेक अग्निहोत्री और विकास दुबे ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें