खेत में बंधी गाय को बाघ ने बनाया निवाला
Pilibhit News - पूरनपुर में बाघ ने खेत में बंधी गाय पर हमला कर दिया। गाय के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और बाघ गाय का शव छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। गांव के प्रधान ने बताया कि बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

पूरनपुर। खेत में बंधी गाय को बाघ झाड़ियों में खींच ले गया। ग्रामीणों के शोर शराबा करते हुए पहंुचने पर बाघ गाय के शव को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने बाघ हमले की सूचना वन विभाग को दी है। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के रहने वाले विजय मल पुत्र धुरंधर की गाय शुक्रवार शाम हरिओम पुत्र कालिका प्रसाद के खेत में बंधी चर रही थी। इस दौरान जंगल से निकले बाघ ने गाय पर हमला कर दिया। बाघ गाय मारने के बाद उसे पास की झाड़ियों में खींच ले गया। गाय के चिल्लाने पर दर्जनों ग्रामीण खेत पर पहंुच गए और शोर शराबा करने लगे।
इस पर बाघ गाय को छोड़कर चला गया। ग्रामीण साहस जुटाकर झाड़ियों के पास पहंुचे। वहां गाय का शव पड़ा मिला। हमले बाद ग्रामीणों में दहशत पनप गई। उन्होंनेघटना की सूचना वन विभाग को दी है। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि आबादी के पास बाघ के हमला करने से ग्रामीण भयभीत हैं। इसकी सूचना सामाजिक वानिकी रेंज के रेंजर को दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


