Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTiger Attack in Lalpur Villager s Calf Captured and Feared in Sugarcane Fields
लालपुर में बाघ का आतंक, आवारा बछड़े को बनाया निवाला

लालपुर में बाघ का आतंक, आवारा बछड़े को बनाया निवाला

संक्षेप:

Pilibhit News - गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में एक बाघ ने बचन सिंह के घर के पीछे घूम रहे छुट्टा बछड़े पर हमला किया और उसे घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकाल रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश है।

Dec 07, 2025 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

लालपुर, संवाददाता। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में शुक्रवार देर रात बाघ के हमले से हड़कंप मच गया। गांव के निवासी बचन सिंह के घर के पीछे घूम रहे छुट्टा बछड़े पर बाघ ने हमला किया और उसे उठा ले गया। बाघ बछड़े को घसीटते हुए गांव निवासी सुम्मेर लाल कश्यप के गन्ने के खेत तक ले गया। पूरी रात उसे खाया। गन्ने के खेत में अभी भी बाघ के होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक खेत घरों से महज थोड़ी ही दूरी पर है। जिसके कारण लोग बेहद दहशत में हैं। ग्रामीण अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं, क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वन विभाग टीम सूचना के बाद मौके पर नहीं पहुंची। इस पर लोगों में आक्रोश भी देखा गया। हालांकि, सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर बाद में पहुंची और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दे रही है। सामाजिक वानिकी टीम में सामाजिक दरोगा आशीष कुमार और हर्षित मिश्रा पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने, बाघ की लोकेशन ट्रैक करने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना को रोका जा सके। वहीं सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग टीम मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। जबकि वन विभाग की चौकी गड़ा लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है। फिर भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका वन विभाग। हर्षित मिश्रा ने बताया कि बाघ ने छुट्टा गोवंशीय बछड़े को अपना निवाला बनाया है। अभी गन्ने के खेत में मौजूद है। साथ ही ग्रामीण से सतर्कता बरतने को कहा है।