आंधी के बाद छिटपुट बारिश से उड़े बिजली के फ्यूज, रही परेशानियां

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में बरेली के बाद आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। माधोटांडा में पेड़ों की शाखाएं बिजली की लाइनों पर गिरीं, जिससे बिजली गुल हो गई। शहर के कई मोहल्लों में भी रात में बिजली चली गई। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे किसान खुश हैं।

आंधी के बाद छिटपुट बारिश से उड़े बिजली के फ्यूज, रही परेशानियां

पीलीभीत। रात में बरेली के बाद आई आंधी और बारिश का का जिले की बिजली व्यवस्था पर असर पड़ा है। कई क्षेत्रों में बारी बारी कर फाल्ट हुए। माधोटांडा क्षेत्र में पेड़ों की शाखाएं बिजली की लाइन पर आकर गिरी। जिससे बिजली गुल हो गई। हालांकि हाईवे आदि पर यातायात सुचारू रहा। माधोटांडा के अलाावा शहर में बिजली की लाइनें प्रभावित हुई है। शहर के अंदर कई मोहल्लो में रात के वक्त बिजली गुल हो गई। बीसलपुर रेल पथ की तरफ चल रहे निर्माण कार्य की तरफ के दौरान टीनें हवा में उड़ गई। शहर में जगह जगह आए बिजली के फाल्ट को विभाीगीय टीमों ने अटैंड किया।

धीरे धीरे बिजली विभाग के फाल्ट दूर कर आपूर्ति को सुचारू किया जा रहा है।--अगले तीन घंटे में बारिश का अलर्टबारिश के छींटे पड़ने से खेतों को काफी फायदा हुआ है। खेती किसानी को लेकर जमीन को नमी मिलने से किसान खुश है और बारिश की आशंका जता रहे है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट दिया है कि अलगे तीन घंटे में बारिश हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।