ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतपीलीभीत में अमेड़ी नदी पर 5 करोड़ 34 लाख की लागत से बनेगा पुल 

पीलीभीत में अमेड़ी नदी पर 5 करोड़ 34 लाख की लागत से बनेगा पुल 

बीसलपुर के लोगों के  लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से गांव बुहिता में अमेड़ी नदी पर पुल न होने के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक के प्रयास से शासन ने अमेड़ी नदी पर 5...

पीलीभीत में अमेड़ी नदी पर 5 करोड़ 34 लाख की लागत से बनेगा पुल 
हिन्दुस्तान संवाद,बीसलपुर Tue, 14 Jan 2020 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

बीसलपुर के लोगों के  लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से गांव बुहिता में अमेड़ी नदी पर पुल न होने के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक के प्रयास से शासन ने अमेड़ी नदी पर 5 करोड़ 34 लाख 40 हजार की लागत से पुल बनवाए जाने की मंजूरी दे दी है। शासन ने सेतु निगम को धनराशि भी अवमुक्त कर दी। जिससे पुल बनने का रास्ता साफ हो गया।

बीसलपुर के गांव बुहिता के निकट बह रही अमेड़ी नदी पर पुल न होने के कारण दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को लंबा सफर तय करके दियोरिया कला आदि गांव को आना पड़ता था। गांव के लोगों ने कई बार पुल बनवाए जाने की मांग की थी, लेकिन धन के अभाव में पुल का निर्माण नहीं किया जा सका।  विधायक रामसरन वर्मा ने पिछले महीनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बुहिता अमेड़ी नदी पर पुल बनवाए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग को स्वीकार करते हुए अमेड़ी नदी पर पुल बनवाए जाने को मंजूरी दे दी। शासन ने सेतु निगम के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी है। जिससे अब इस पुल के बनने का रास्ता साफ हो गया। माना जा रहा है कि अगले माह पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और जल्द ही काम पूरा होने के बाद जिससे क्षेत्र के 24 से अधिक गांव के लोगों को सीधा लाभ होगा। वहीं अपना अनाज व गन्ना लेकर जाने वाले किसानों के लिए यह पुल काफी फायदेमंद साबित होगा। 

सात किमी का सफर हो जाएगा कम

बरखेड़ा कला से भोपतपुर, रम्पुरा नत्थू, पिपरिया मंडन, परई, चकशिवपुरी, बसेंगा, मधवापुर आदि गांव के लोग स्थाई रूप से बने छोटे से पुल से आते जाते हैं। जिससे बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ता है। पुल बनने से यह 15 किलोमीटर का रास्ता अब महज 7 किलोमीटर ही रह जाएगा और यह मार्ग सीधे मधवापुर होते हुए दियोरिया मार्ग से जुड़ेगा।

पुल से कई गांव में होगा विकास

दियोरिया कला क्षेत्र के तमाम गांव हैं। जो बरखेड़ा जाने के लिए पहले बीसलपुर आते हैं और लंबा सफर तय करने के बाद टिकरी होते हुए बरखेड़ा को जाते हैं। अब अमेड़ी नदी पर पुल बनने से दियोरिया व उसके कई गांव का रास्ता तय करने में लोगों को आसानी होगी। वहीं पुल बनने से क्षेत्र विकास से जुड़ सकेगा।

बीसलपुर में मैने कई सड़कों व पुलों को मुख्यमंत्री से अनुरोध करने के बाद स्वीकृत कराने व बनवाने का काम किया है। किसी भी गांव के लिए आने जाने में दिक्कत न हो इसके लिए जिन जगहों पर पुल बनने हैं। उन पर बनवाने का काम किया जाएगा। बुहिता में अमेड़ी नदी पर पुल बनने से कई गांव के लोगों को सीधा लाभ होगा।  

रामसरन वर्मा, विधायक बीसलपुर  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें