ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतमुख्य नहर बंद होने से हजारों किसान परेशान, फसलें सूखीं

मुख्य नहर बंद होने से हजारों किसान परेशान, फसलें सूखीं

शारदा सागर खंड शाहजहांपुर की निगोही ब्रांच माइनर के बंद हो जाने से क्षेत्र में किसानों के सामने सिंचाई का संकट उत्पन्न हो गया है। एक इसी नहर से क्षेत्र में कई छोटी बड़ी माइनर निकली हैं। जिनसे...

मुख्य नहर बंद होने से हजारों किसान परेशान, फसलें सूखीं
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतFri, 14 Jun 2019 01:28 AM
ऐप पर पढ़ें

शारदा सागर खंड शाहजहांपुर की निगोही ब्रांच माइनर के बंद हो जाने से क्षेत्र में किसानों के सामने सिंचाई का संकट उत्पन्न हो गया है। एक इसी नहर से क्षेत्र में कई छोटी बड़ी माइनर निकली हैं। जिनसे क्षेत्रभर के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। मौजूदा वक्त में भीषण गर्मी में फसलों को सिंचाई की सख्त जरूरत है। जितनी भी फसलें इसवक्त खेतों में हैं उन्हें तैयार करने में किसानों की जान निकली जा रही है।

पंपिग सेट से सिंचाई आसान नहीं है। इस नहर को पांच दिन पहले पुलिस अफसरों के कहने पर प्रशासन ने बंद करा दिया था। नहर में खुटरायां गांव की एक किशोरी का शव होने की प्रबल आशंका थी, मगर वो नहीं मिला। नहर पूरी सूख चुकी है। पुलिस घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर आगे तक कांबिग कर चुकी है। मगर नहर में उसे कोई शव भी नहीं मिला। ऐसे में अब क्षेत्रीय किसान नहर का बंद पानी फिर से छोड़ने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि हर रोज इन दिनों फसल को पानी की जरूरत हो रही है। तमाम किसान नहर में पानी को लेकर विधायक रामसरन वर्मा से भी मिले। विधायक ने भी अफसरों को जल्द नहर में पानी छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें