दवा लेने दिल्ली गए किराना व्यापारी के घर लाखों की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग चार लाख रुपये की नगदी चुरा ली। परिवार दवाई लेने के लिए दिल्ली गया था और चोरी की जानकारी रविवार सुबह मिली। पुलिस और एसओजी टीम ने जांच शुरू की और चोरों की तलाश कर रही है।

दवा लेने दिल्ली गए किराना व्यापारी के घर लाखों की चोरी

पीलीभीत। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। परिवार दवाई लेने के लिए दो दिन पूर्व दिल्ली गया था। रविवार सुबह वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम के अलावा एसओजी ने भी पहुंचकर जांच की। पुलिस घटना के खुलासे का प्रयास कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के तिरुपति गोल्डन पार्क निवासी दीक्षा अग्रवाल पत्नी धीरज अग्रवाल ने बताया कि उनके पति किराना व्यापारी है। उनके पति की न्यूरिया में किराना की दुकान है। उनके पति बीमार रहते हैं। वह अपने पति के साथ दवाई लेने के लिए दिल्ली 13 फरवरी को गई थी।

दवाई लेकर रविवार सुबह चार बजे वह लोग वापस आए। घर में आने के बाद देखा तो मुख्य दरवाजा तो बंद था। चोरों ने अंदर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। इसके बाद अलमारी में रखे चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। हालांकि घर में रखे सोने चांदी के जेवरों को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। घर का सामान अस्तव्यस्त देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्डयूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसओजी टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों से चोरों का सुराग लगा रही है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है,जल्द वर्कआउट करने का प्रयास किया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।