ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतसपा जिला उपाध्यक्ष के घर चोरों का धावा

सपा जिला उपाध्यक्ष के घर चोरों का धावा

चोरों के कारनामों के आगे जहानाबाद पुलिस पूरी तरह से नतमस्तक हैं। चोरों ने मंगलवार रात सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार रवि के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपए का सामान और नकदी समेट ले...

सपा जिला उपाध्यक्ष के घर चोरों का धावा
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 20 Sep 2018 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

चोरों के कारनामों के आगे जहानाबाद पुलिस पूरी तरह से नतमस्तक हैं। चोरों ने मंगलवार रात सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार रवि के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपए का सामान और नकदी समेट ले गए।

खास बात यह है कि पूरा परिवार घर पर ही सोता रहा और चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर जहानाबाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कनाकोर निवासी प्रशांत कुमार रवि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं। प्रशांत के मुताबिक गांव में उनके पिता सुरेश गंगवार और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं, जबकि वह परिवार संग शहर में रहते हैं। मंगलवार रात परिवार के लोग गांव में नीचे सो रहे थे।

चोर छत के रास्ते से खिड़की के सहारे कमरे में दाखिल हो गए। इसके बाद सेफ तोड़कर 48 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के लगभग 15 तोले के जेवरात जिसमे सोने के कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन समेत अन्य जेवरात थे, चोरी कर ले गए। सुबह चार बजे जब परिवार के लोग उठे तो उनको चोरी की जानकारी हुई। चोरी की जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए।

सूचना पुलिस को दी गई तो जहानाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मौका मुआयना कर परिजनों से जानकारी हासिल की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इंस्पेक्टर जहानाबाद सुरेश कुमार सिंह के मुताबिक तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना का वर्कआउट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

तीन वर्ष पूर्व भी हुई थी चोरी

चोरों ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कनाकोर को तीन वर्ष पूर्व भी निशाना बनाया था। चोर गांव के ही रामेश्वर दयाल, कालीचरन, मथुरा प्रसाद, हरीश, मेवाराम और ईश्वरदेव के घर पर चोरी कर ले गए थे। इस घटना का खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है। जिस दिन इस गांव में वारदात हुई थी उसी दिन पड़ोस के गांव ऐमी, गहलुईया, उमरसढ़, में भी चोरी की वारदात हुई थी। इस घटना का खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें