Pilibhit News: हाईवे से खेत से झटका मशीन, बैटरी और सोलर पैनल चोरी
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: बिलसंडा के घनश्यामपुर गांव में आतंकित किसानों के लिए चोरों ने खेत में चोरा, बैटरी और सोलर पैनल चुरा लिया। सुबह खेत मालिक प्रदीप कुमार ने चोरी की जानकारी पाई और पुलिस में तहरीर दी। चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना से गांव में बेचैनी है।

Pilibhit News: बिलसंडा। नगर में हाईवे से सटे घनश्यामपुर गांव में बीती रात चोरों ने खेत में लगी झटका मशीन, बैटरी एवं सोलर पैनल चोरी कर लिया। सुबह मौके पर पहुंचे खेतस्वामी घटना देख हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि खेत में फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिये झटका मशीन लगाई गई थी। जिसमें बैटरी और सोलर पैनल लगे थे। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात को मशीन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गएम बुधवार की तड़के जब खेत पहुंचा तब चोरी की जानकारी हुई ।
घटना के बाद आसपास तलाश की, लेकिन सामान का कोई पता नहीं चल सका। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।


