ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतमहिलाओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

नगर के कई मार्गों पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत कलश यात्रा के साथ रामलीला मैदान में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा फोटो 15 पीबीटीएफ 30 पूरनपुर। हिन्दुस्तान संवाद नगर के रामलीला रोड पर...

महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 16 May 2019 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर के कई मार्गों पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत कलश यात्रा के साथ रामलीला मैदान में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा फोटो 15 पीबीटीएफ 30 पूरनपुर। हिन्दुस्तान संवाद नगर के रामलीला रोड पर बुधवार से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले ठाकुर द्वारा मंदिर से 108 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

सुबह के समय कलश यात्रा निकलने से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा सीमेंट रोड, मुख्य बाजार रोड, संजय गांधी रोड होते हुए रामलीला मैदान के पास शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसमें महिलाएं अपने मस्तक पर कलश धारण किए हुए थीं। यात्रा में शामिल लोग देवी देवताओं के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ढोल नगाड़ों पर लोग नाचते गाते देखे जा रहे थे। सुबह के समय नगर में देवी देवताओं के उद्घोष गूंजने से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसमें राधाबल्लभ गुप्ता, मनमोहन खन्ना, रामू प्रजापति, विनीत, नवनीत खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, राममूर्ति, संगीता, अलका, जौली खंडेलवाल, विक्की देवल, स्वाति, सविता, विनीता, सुंदर लाल प्रजापति, सोनू गुप्ता, कमला देवी, राधा, गुड्डी, माया देवी, कमला देवी, गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। रामू गुप्ता और सोनू प्रजापति ने बताया कि बुधवार से रोजाना सायं सात बजे से श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। उन्होंने कथा में बड़ी संख्या में लोगों से पहुंचने के लिए कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें