ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतलॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज बंद, घर में बच्चों को रामायण दिखाकर चौपाइयां रटा रहे अभिभावक

लॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज बंद, घर में बच्चों को रामायण दिखाकर चौपाइयां रटा रहे अभिभावक

लॉकडाउन में घरों में रह रहे लोगों के लिए दूरदर्शन पर रामानंद सागर का रामायण सीरियल प्रसारित किया जा रहा है। यह भारतीय सनातन संस्कृति से सभी को रूबरू करा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे रामायण को बहुत ही रुचि...

लॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज बंद, घर में बच्चों को रामायण दिखाकर चौपाइयां रटा रहे अभिभावक
पीलीभीत। हिन्दुस्तान संवाद Thu, 09 Apr 2020 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में घरों में रह रहे लोगों के लिए दूरदर्शन पर रामानंद सागर का रामायण सीरियल प्रसारित किया जा रहा है। यह भारतीय सनातन संस्कृति से सभी को रूबरू करा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे रामायण को बहुत ही रुचि से दे रहे हैं।  घर में बुजुर्ग बाबा, दादी आदि बच्चों को रामायण के बारे में विस्तार बता रहे हैं।

भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, पवनपुत्र हनुमान के किरदार का महत्व भी बताया जा रहा है। शहर निवासी व्यापारी नेता अभिषेक सिंह पटेल गोल्डी अपने परिवार के साथ रोजाना सुबह नौ बजे से दस बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे सीरियल रामायण को परिवार के साथ देख रहे हैं। उनके बच्चों भी अन्य परिजन के साथ इस सीरियल को पूरे भक्तिभाव से देखते हैं। सिविल लाइन साउथ निवासी कृष्ण चंद्र मिश्र अपनी पत्नी मिथलेश मिश्रा के साथ रामायण सीरियल को देखते हैं। उनका पौत्र शौर्य मिश्र भी तल्लीनता के साथ रामायण को देखता है।

यू-ट्यूब पर भी देख रहे रामायण

रामानंद सागर का प्रसिद्ध सीरियल रामायण का दूरदर्शन नेशनल पर सुबह-शाम प्रसारण किया जा रहा है। घरों में टेलीविजन पर रामायण देखकर लोग आनंदित होते है। अगर किसी व्यक्ति का सीरियल छूट गया, तो मोबाइल के यू-ट्यूब पर रामायण सीरियल को देख लेता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति का सीरियल नहीं छूटता है। यू-ट्यूब पर भी काफी संख्या में दर्शक देखते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें