ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतविवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला

विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला

न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। समझाने गए उसके भाई को भी जमकर पीटा। इसके बाद मरणासन्न अवस्था में उसे छोड़कर फरार हो गए। घायल का इलाज...

विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 14 Mar 2022 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। समझाने गए उसके भाई को भी जमकर पीटा। इसके बाद मरणासन्न अवस्था में उसे छोड़कर फरार हो गए। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। विवाहिता ने तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।बिलसंडा की रहने वाली युवती का निकाह डेढ़ साल पहले नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया। इसके बावजूद आरोपी दहेज में नगदी और बाइक की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का आरोप है कि 6 मार्च को पति ने शराब के नशे में तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने मायके पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इस पर विवाहिता का भाई नईम अपने बहनोई को समझाने पहुंचा। बापस लौटने के दौरान युवक ने साथियों की मदद से उसकी जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद रम्पुरा गांव के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। घायल का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर मिली है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े