ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतभक्त और भगवान का गहरा नाता : बालकृष्ण

भक्त और भगवान का गहरा नाता : बालकृष्ण

नगर के गुप्ता एंड संस राइस मिल में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हो गया। वृंदावन धाम से आए कथाव्यास आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने कहाकि जब अत्याचार बढ़ता है तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर...

भक्त और भगवान का गहरा नाता : बालकृष्ण
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 18 Jun 2018 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर के गुप्ता एंड संस राइस मिल में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हो गया। वृंदावन धाम से आए कथाव्यास आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने कहाकि जब अत्याचार बढ़ता है तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर अपने प्रिय भक्तों की रक्षा के लिए अवतरित हो जाते हैं। उन्होंने कहाकि भक्त और भगवान का एक दूसरे गहरा नाता है। भागवतकथा के प्रथम दिवस उन्होंने भगवान कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया।

कहाकि कंस और कौरवों के अत्याचारों का संहार करने के लिए कृष्ण ने जन्म लिया। बताया कि अपने जन्म की लीलाओं में कभी कृष्ण ने सुदामा को गले लगाकर एक अच्छे मित्र का परिचय दिया तो कभी मीरा की भक्ति पर प्रसन्न होकर एक अच्छे ईष्ट का। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रोताओं को समझाया कि इंसान भगवान की स्वार्थरहित भक्ति करे तभी उसका कल्याण संभव है। कहाकि भगवान अनंत, अंतर्यामी हैं, उनसे कुछ छिपा नहीं है। अपने भक्तों पर संकट देख वह खुद उसकी मदद को किसी न किसी रूप में चले आते हैं। पहले दिन की कथा का यहीं पर समापन हो जाता है। कथा आयोजन के लिए महिलाओं ने गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम में राजेन्द्र बाबू गुप्ता, बंटी गुप्ता, पिंटू गुप्ता समेत तमाम लोग शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें