ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतघुंघचाई उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को 48 घंटे बाद मिली बिजली

घुंघचाई उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को 48 घंटे बाद मिली बिजली

घुंघचाई उपकेंद्र पर पुरानी मशीनों को बदलने के लिए शुक्रवार की सुबह से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। विभागीय अधिकारियों ने दो दिन कार्य चलने की बात कहते हुए रात में सप्लाई देने का आश्वासन दिया था...

घुंघचाई उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को 48 घंटे बाद मिली बिजली
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 22 Jul 2019 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

घुंघचाई उपकेंद्र पर पुरानी मशीनों को बदलने के लिए शुक्रवार की सुबह से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। विभागीय अधिकारियों ने दो दिन कार्य चलने की बात कहते हुए रात में सप्लाई देने का आश्वासन दिया था लेकिन मनमानी के चलते रात में भी बिजली नहीं दी गई। उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांव के उपभोक्ताओं को शुक्रवार से रविवार तक लगातार बिजली नहीं मिल सकी।

गर्मी की शुरुआत से ही घुंघचाई उपकेंद्र पर बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई चल रही है। विभागीय अधिकारियों ने माने तो उपकेंद्र पर लगी मशीने पुरानी हो चुकी थी। इनको बदलने के लिए नई मशीनें उपकेंद्र को उपलब्ध कराई गईं। शुक्रवार से इन मशीनों को लगाने का कार्य शुरू हुआ। बिजली एसडीओ मोहम्मद शोयब अंसारी ने शुक्रवार और शनिवार को दिन से समय बिजली सप्लाई बंद रहने और रात के समय उपभोक्ताओं को बिजली मिलने की बात कही थी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अधिकारियों ने अपनी मनमानी के चलते रात के समय भी सप्लाई नहीं दी। मशीनों का लगाने का कार्य धीमी गति से किया गया जबकि यह कार्य दो दिन में पूरा हो जाना चाहिए था। शुक्रवार से लगातार 48 घंटे तक उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रविवार देर शाम मशीनों की टेस्टिंग होने के बाद बिजली चालू हो सकी। अधिकारियों की मनमानी को लेकर उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश देखा गया।

उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा

पूरनपुर। शुक्रवार और शनिवार की रात में बिजली न देने से उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप गया। उन्होंने रात में ही बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और कर्मचारियों को खरीखोटी भी सुनाई। इससे पहले शनिवार देर शाम को गोपालपुर फीडर की मशीन न बदलने पर लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया था। इसकी सूचना पर विभागीय अधिकारियों को पुलिस भी बुलानी पड़ गई थी। हालांकि घुंघचाई चौकी इंचार्ज और प्रधानपति ने उपकेंद्र पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें