तहसीलदार कार्यालय के गेट पर पर्चा चस्पा, कर्मियों में मची खलबली

Apr 08, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - कलीनगर तहसीलदार कार्यालय के मुख्य गेट पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चस्पा किया गया पर्चा कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय बन गया। पर्चे में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और चेतावनियाँ लिखी गई हैं, जिसके कारण कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

तहसीलदार कार्यालय के गेट पर पर्चा चस्पा, कर्मियों में मची खलबली

कलीनगर/पीलीभीत। कलीनगर तहसीलदार कार्यालय के मुख्य गेट पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चस्पा किया गया पर्चा का विषय बन गया। पर्चे में लिखी गई आपत्तिजनक टिप्पणियों और चेतावनी भरे शब्दों को देखकर तहसील कर्मियों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। तब गेट पर ताला लगा होने के साथ ही उस पर यह पर्चा चस्पा मिला। पर्चे में तहसील और कार्यालय व्यवस्था को लेकर तीखी बातें लिखी गई हैं। साथ ही कुछ आरोप और चेतावनी भी दर्ज की गई है। लाल स्याही से हस्तलिखित इस पर्चे की भाषा और शैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी मिलते ही कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। पर्चा किसने और किस उद्देश्य से लगाया, इसका पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गया है। एसडीएम परमेश कुमार ने बताया कि यह कागत किसी ने छुट्टी के दिन लगा दिया था। किसी ने खुराफात की है। आज का मामला नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।