ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतकिशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पीछे से पहुंचा चचेरा भाई और कर दिया युवक का ये हाल

किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पीछे से पहुंचा चचेरा भाई और कर दिया युवक का ये हाल

विवाह समारोह में शामिल होने आई 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की नियम से दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर उसका चचेरा भाई पहुंच गया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया...

किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पीछे से पहुंचा चचेरा भाई और कर दिया युवक का ये हाल
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 23 Apr 2018 12:14 PM
ऐप पर पढ़ें

विवाह समारोह में शामिल होने आई 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की नियम से दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर उसका चचेरा भाई पहुंच गया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। किशोरी के मुताबिक वह खेत पर शौच के लिए गई थी, तभी आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी को किशोरी के परिजनों ने जहानाबाद पुलिस के सुपूर्द कर दिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म का प्रयास समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हरचुईया से एक बरात ललौरीखेड़ा आई थी। इसी बरात में गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी भी अपने परिजनों के साथ आई थी। समारोह के दौरान शौच लगने पर किशोरी ललौरीखेड़ा में एक खेत पर शौच को गई। यहां पर गांव के ही नरेन्द्र पुत्र चुन्नीलाल ने उसको पकड़ लिया। आरोप है कि अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी अपने मकसद में कामयाब हो पाता इससे पूर्व ही किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर किशोरी का चचेरा भाई खेत में पहुंच गया और आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की बात सुनकर एकत्र भीड़ ने आरोपी की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। यहां किशोरी के पिता की तहरीर पर एससीएसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर जहानाबाद रूम सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी का चालान कर जेल भेजा जा रहा है। किशोरी के कोर्ट में बयान भी कराए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें