Teenager Molested in Jehanabad Police Arrest Main Accused किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTeenager Molested in Jehanabad Police Arrest Main Accused

किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Pilibhit News - जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे कहा गया था कि उसकी 17 वर्षीय बहन 13 अप्र

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 25 May 2025 05:02 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि उसकी 17 वर्षीय बहन 13 अप्रैल को रात 10 बजे कढ़ाई कर रही थी। इस दौरान गांव के ही रिजवान ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। उसकी बहन के शोर मचाने पर पहुंचे तहेरे भाइयों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया। इसकी शिकायत आरोपी के घर पर की गई तो बुंदन, मोहम्मद रहूफ, जीशान और शमसुल हसन ने उसके परिजनों के साथ गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

मुकदमे की विवेचना सीओ सदर कर रहे थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।