किशोरी को ले गया बरेली का युवक,रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया गया। वह अपने परिवार के साथ खेत में थी, जब आरोपी रवि ने उसे बहलाकर ले गया। किशोरी ने सोने के कुंडल और ज्वेलरी भी अपने साथ ले ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

किशोरी को ले गया बरेली का युवक,रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 15 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ खेत पर गया था। घर पर उसकी 16 वर्षीय बहन अकेली थी। इस दौरान बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी रवि पुत्र पप्पू सुबह नौ बजे उसकी बहन को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। उसकी बहन घर में रखे सोने के कुंडल और ज्वेलरी भी अपने साथ ले गई है।उसकी बहन की आरोपी रवि से सोशल साइट इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। थाना प्रभारी अमरिया अमित सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।