आयकर फॉर्म-16 की जानकारी दिए जाने की उठाई गई मांग
Pilibhit News - पीलीभीत में, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा और सतीश चंद्र गंगवार ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दो मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शिक्षकों को आयकर फॉर्म 16एएस की जानकारी न मिलने और होली से पहले वेतन भुगतान की मांग की। इसके अलावा, पेंशन योजना और जीपीएफ से संबंधित कई शिकायतें भी उठाई गईं।

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा और सतीश चंद्र गंगवार ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आयकर फॉर्म 16एएस की जानकारी शिक्षकों को नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें दिक्कत हो रही है। शिक्षकों को होली से पहले वेतन भुगतान किया जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा विभाग के अनेक खातो से एक व्यक्तिगत खाते में धनराशि के स्थानान्तरण की जानकारी मिली है। शिक्षकों की राष्ट्रीय पेंशन योजना संबंधित आयकर अधिनियम के अन्तर्गत कटौती सम्बधी, जीपीएफ सम्बन्धी अनेक शिकायते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



