Pilibhit News: शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
Pilibhit News: पीलीभीत। इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अब्दुल जाहिद अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय को 51 हजार रुपये का चेक भी दिया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Pilibhit News: पीलीभीत। इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल जाहिद अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक इकबाल हसन खान ने की। प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने कहा कि हर वर्ष की भांति कालेज की परंपरा के अनुरू दो शिक्षकों मुमताज अहमद, अमरीन नाज एवं विद्यालय की एक शिक्षिका ताजवर को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनाया ग्रुप ने सात समुंदर पार से गीत पर समूह नृत्य, हलीमा ग्रुप ने तौबा कैसे हैं नादान गीत पर समूह नृत्य और हमदा ग्रुप ने तारे जमीन पर नाम से एक लघु नाटक का प्रस्तुतीकरण किया। मुख्य अतिथि अब्दुल जाहिद अंसारी कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा संसाधन है जो बिना किसी भेदभाव के इस पूरी दुनिया को एक उन्नतपूर्ण दिशा दे सकता है। उनके द्वारा विद्यालय को 51 हजार रुपए का चेक दिया गया। शिक्षिका अमरीन नाज ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य अख़लाक़ हसन ने सभी का आभार जताया और शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। वसीमुद्दीन खान, एके खान, नाजिर हुसैन, मुताल हसन खान, मधु सक्सेना, रजनी सक्सेना, अफसर अहमद, सैयद शारिक अली, सैयद तारिक अली, सखावत उल्ला खान, कमाल शम्सी, नसीमउद्दीन आदि मौजूद रहे। इधर, स्प्रिंगडेल कालेज और डिवाइन कालेज में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।


